कासगंज (सू0वि0)।  जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा कोविड संक्रमण तथा अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को जनपद के समस्त नगरीय निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष व्यापक स्वच्छता अभियान चलाये जाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। विशेष रूप से नगरीय निकायों में बन्दी दिवस पर व्यापक सफाई अभियान के साथ सेनेटाइजेशन व फाॅगिंग कराये जाने के लिये निर्देशित किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने भी निर्देश जारी किये हैं कि प्रत्येक शनिवार से सोमवार प्रातः तक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत विशेष स्वच्छता अभियान सघन रूप से चलाया जाये। इसके लिये नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, पुलिस फायर ब्रिगेड व अन्य विभागों, संस्थाओं से समन्वय कर सफाई, सेनेटाइजेशन, फागिंग कार्य कराया जाये। नगरीय निकायों में ईओ वार्डवार कार्ययोजना बनाकर सफाई, सेनेटाइजेशन व फागिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम और मजरे में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि सभी सफाई कर्मी अपनी तैनाती ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से सफाई, सेनेटाइजेशन व फागिंग कार्य करें। सफाई कार्य की सूचना एवं फोटो प्रतिदिन उनके कार्यालय को उपलब्ध कराई जायें। समस्त ईओ और खण्ड विकास अधिकारी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *