बाढ़ नियंत्रण कक्ष नं0 8868016669 संचालित।
कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार नरौरा बांध व अन्य स्थलों से गंगा नदी में छोड़े जाने वाले पानी के कारण हर समय जलस्तर पर नजर बनाये रखने तथा तत्संबंधी सूचनाओं को प्र्रतिदिन तत्काल जिला प्रशासन, उच्चाधिकारियों तथा राज्य व केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अनिवार्यरूप से समय पर उपलब्ध कराये जाने तथा अन्य आवश्यक सूचनाओं के आदान प्रदान के लिये सिंचाई खण्ड कार्यालय कासगंज में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटियां लगी हुई हैं। जिससे जलस्तर बढ़ने पर होने वाले जानमाल के खतरे से, समय से निबटा जा सके। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं0 8868016669 है। जो 01 जून 2022 से संचालित है और बाढ़ काल 31 अक्टूबर 2022 तक संचालित रहेगा।
सहायक अभियन्ता सिंचाई मोबा0 नं0 8077913781 को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी तथा अवर अभियंता पंजाबी शर्मा मोबा0 नं0 8279340311 को सहायक प्रभारी बनाया गया है।
