कासगंज। केंद्र में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में चल रहे आठ साल सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत शहर के सोरों गेट स्थित ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा आयोजित हुई। जन सभा में अतिथियों ने जहां भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं कांग्रेस, सपा, बसपा पर खूब तंज कसे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि देश, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। आवास, शौचालय, सड़क, सुरक्षा, समेत अन्य तमाम कार्यों पर सरकार खरी उतरी है। जबकि कांग्रेस, बसपा, सरकार ने देश प्रदेश में राजनीति ही की है, जबकि विकास के नाम पर मात्र औपचारिकताएं ही पूरी की गईं। मुख्य वक्ता राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय सिंह गंगवार ने कहा कि आठ साल में किसान सम्मान निधि, आवास, शौचालय हर पात्र को मिले हैं, जबकि कांग्रेस के 55 सालों के शासन में 50 प्रतिशत भी पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला। बसपा, सपा ने जाति की राजनीति की। मुस्लिम महिला तीन तलाक को लेकर परेशान रहती थीं, देश में कानून बनाकर उन्हें तीन तलाक से छुटकारा मिला है। सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद जितनी योजनाएं भाजपा सरकार में चलाई गईं हैं, विकास कार्य कराए गए हैं, उतने कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कोविड वैक्सीन को भाजपाई वैक्सीन बताने की निंदा की। इस दौरान मंचासीन सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, ममतेश शाक्य, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, रमेश साहू, कौशल साहू, यशवीर राजपूत, कृष्णा राजपूत, संजय सोलंकी, हीरा लाल कश्यप, डीएस लोधी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान रविंद्र ब्रह्मचारी, विष्णुदेव पाठक, जितेंद्र बघेल, शरद गुप्ता, संजय पुंढीर, संजय दुबे, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *