कासगंज: कैबिनेट मंत्री मत्स्य डा0 संजय कुमार निषाद ने कछला घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गंगा नदी में छोड़े मत्स्य बीज।

 

मंत्री जी ने रिवर रैचिंग कार्यक्रम में मत्स्य पालकों को संबोधित करते हुये कहा कि गंगा नदी की बहती जलधारा में छोड़े गये मछली के बच्चों के बड़े हो जाने पर मत्स्य पालकों को इनसे काफी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की विस्तार से जानकारी देते हुये मंत्री जी ने कहा कि मत्स्य पालक एवं मछुआ समुदाय के लोग योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें और मत्स्य पालन करके अपनी आय बढ़ायें। मंत्री जी ने नदियों में प्रदूषण के कारण घटती मत्स्य संपदा पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि यथासंभव जल प्रदूषण को कम कर नदियों में मत्स्य सम्पदा को बनाये रखा जाये। यह मत्स्य पालकों के रोजगार का मुख्य साधन है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, डीपीआरओ देवेन्द्र सिंह, उपनिदेशक मत्स्य अलीगढ़ मण्डल, अपर सांख्यिकी अधिकारी आगरा बृजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य गिरीश चन्द्र तथा बड़ी संख्या में मछुआ समुदाय के लोग तथा मत्स्य पालक उपस्थित रहे।

————-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *