पटियाली( कासगंज)

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई कासगंज एवं समस्त तहसील इकाइयों की बैठक आज समय 11:00 बजे से एसोसिएशन के जिला महासचिव अनूप सिंह चौहान के आवास बिजली घर रोड पटियाली पर होगी। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर करेंगे। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान जी मौजूद रहेंगे बैठक में आगामी 30 अगस्त 2022 को झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में आयोजित विशेष प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार होगा। तथा जिला व तहसील इकाइयों का विस्तार किया जाएगा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तय की जाएगी तथा विगत दिनों संपन्न हुए कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। एसोसिएशन के जिला महासचिव अनूप सिंह चौहान एवं पटियाली तहसील के अध्यक्ष केशव उपाध्याय ने एसोसिएशन के मंडल, जिला व तहसील पदाधिकारियों व सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में समय से पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *