कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के दिशा निर्देशन में विकास खंड कासगंज की ग्राम पंचायत नदरई में 3 दिवसीय प्रशिक्षण के आयोजन का शुभारंभ यूनिसेफ कन्सल्टेंट प्रदीप श्रीवास्तव एवं अलीगढ़ मंडल से मण्डलीय कन्सल्टेंट अवनीष द्विवेदी द्वारा किया गया। जिसमें 31 ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधानों के साथ साथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत खंड प्रेरक एवं जनपद के 3 जिला कंसल्टेंट अनीस अहमद, विजय किषोर शर्मा एवं रविन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

जिला पंचायतराज अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण 16 सितम्बर से 18 सितम्बर 2022 तक यूनिसेफ एवं अलीगढ मण्डल के सहयोग से वर्ष 2022-23 में चयनित ग्राम पंचायत नदरई विकास खण्ड कासगंज में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अर्न्तगत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन से सम्बन्धित कार्य की ऑनसाईट प्रशिक्षण कराया जायेगा। जिसमें आर0आर0सी0 सेन्टर का निर्माण, सोख पिट, कम्पोस्ट पिट, नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट, सिल्ट चैम्बर इत्यादि से सम्बन्धित समस्त कार्य कराये जायेंगे। जिसको सभी मौके पर देखकर सीखें। इस 03 दिवसीय प्रशिक्षण में सभी को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जायेगा। जिससे सभी को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में इस तरह के कार्य कराने में असानी हो और चयनित ग्राम मॉडल के रूप में विकसित हो सकें। यह प्रशिक्षण विकास खण्ड कासगंज की ग्राम पंचायत नदरई में ऑनसाइट कराया जा रहा है।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *