
गंजडुंडवारा (कासगंज) ब्लॉक संसाधन केंद्र गंजडुंडवारा पर चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के बेहतर पठन-पाठन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमैरेसी( मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता)पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का छठवें बैच का आज 25 मार्च को समापन हुआ ,इसी के साथ गंजडुंडवारा ब्लॉक में फॉउंडेशनल लिटरेसी एंव न्यूमरेसी पर आधारित प्रशिक्षण शिक्षकों का आज पूर्ण रूप से समापन हो गया। अब तक चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक के 542 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षामित्रों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र गनेशपुर गंजडुंडवारा पर सम्पन हुआ, चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत सिंह पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की तथा शिक्षकों को पूर्ण मनोभाव से इस प्रशिक्षण को लेने की सलाह दी।प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एटा द्वारा प्रशिक्षणका गहन निरीक्षण किया गया एवं प्रतिभागियों को मार्गदर्शित किया गया। इस प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति,एन०इ०पी०क्या है के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार पूर्ण चर्चा,एवं मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता की प्रमुख दक्षताएं,बुनियादी गणित:कौशल इ०ऐल०पी०एस०के बारे में चर्चा एवं सन्तुलित भाषा शिक्षण पद्धति के चार खंडीय मॉड्यूल के बारे में चर्चा की गई। निपुण भारत को सरल भाषा मे समझाया गया,जोड़,घटाव,गुणा, भाग की अवधारणाओं पर चर्चा हुई गणित शिक्षण के संसाधनों,एवं समेकन के मुख्य बिंदुओं,आंकलन से अर्थ एवं आंकलन प्रक्रिया एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में संबंध पर गहन चर्चा की गई ।तृतीय दिवस में यूनिसेफ सन्दर्भदाता हिवा खान द्वारा संचारी रोग एवं दस्तक कार्यक्रम के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण को गंजडुंडवारा ब्लॉक के एआरपी/सन्दर्भदाता पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा तथा राकेश कुमार,हिना खातून,रविंद्र कुमार के०आर०पी० अलीम रज़ा सिद्दीकी एवं लालाराम ने बारी-बारी से पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण की बारीकियों को समझाया ।इस प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता अलीम रज़ा ने शिक्षा काल के अपने अनुभव साझा किए कक्षा कक्ष प्रबंधन पर विशेष चर्चा की,अंतिम दिवस सीमेट इलाहाबाद से ऑनलाइन माध्यम से चर्चा परिचर्चा की गई प्रशिक्षण में भोजन एवं चाय नाश्ते की भी व्यवस्था रही।प्रशिक्षण में मु०अतहर,दामोदर रमन,शानू ,रत्ना गौतम,अंकित,मोहित,दीपक, मुकेश शर्मा,शिप्रा गुप्ता,कमलेश,रुचि,ललिता कुमारी,प्रतिहा,नेहा चौहान समीर द्विवेदी, ताहिर अली, प्रशांत गौतम, महरुद्दीन ,मुमताज़ खां, मु०काशिफ़, शादाब खान,अदनान,प्रशांत कुमार,अब्दुर्रहमान,सहित 84 शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।प्रशिक्षण में कार्यालय कर्मचारी अनीस अहमद का कार्य महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहा।अन्य कार्यालय कर्मचारी गण मुजाहिद अहमद,मोहित कुमार ने प्रशिक्षण में विधिवत रूप कम्प्यूटर संचालन का कार्य किया,रंजीत यादव,सफ़दर खां,योगेंद्र कुमार, विजेन्द्र कुमार,साजेब, राजेश शर्मा,मु०हनीफ,अमित राघव का विशेष सहयोग रहा।
