कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस पर आज 23 दिसम्बर 2022 को किसान सम्मान दिवस का आयोजन विकास खण्ड परिसर कासगंज में किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद मे अधिकतम कृषि उत्पादन प्राप्त करनें वाले प्रगतिशील कृषको को सम्मानित भी किया जायेगा।

किसान सम्मान दिवस में कृषि वैज्ञानिको द्वारा किसानो को नवीनतम कृषि तकनीकी एवं उसके लाभों के बारे में बताया जायेगा। कृषि से सम्बंधित योजनाओं एवं देय सुविधाओं के साथ ही
उन्नतशील बीज, उर्वरकों, कृषि रक्षा रसायन, जैव रसायन, जैव उर्वरकों, कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरणों की भी किसानों को जानकारी दी जायेगी। एन0जी0ओ0 तथा कृषि से सम्बन्धित कम्पनियों द्वारा अपने उत्पादो के स्टॉल लगाकर किसानों को जागरूक किया जायेगा।
किसान सम्मान दिवस में अधिक से अधिक किसान उपस्थित होकर नवीनतम कृषि तकनीक एवं योजनाओं का लाभ उठायें।
———-
