बदायूँ शिखर


कासगंजः जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाष सिंह द्वारा जनपद में संचालित स्कूल, काॅलेज, महाविद्यालय, मदरसा एवं राजकीय पाॅलिटेक्निक/आई0टी0आई0 व अन्य षिक्षण संस्थाओं को सूचित किया गया है। कि राज्य पोषित छात्रवृत्ति वर्ष 2020-21 में छात्रों के आॅन लाइन आवेदन पत्र स्वयं द्वारा अंकित किये गये आधार नम्बर का आॅथेन्टिकेषन आॅनलाईन वेरीफिकेषन के पष्चात् सब्मिट किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। इस प्रक्रिया में छात्र/छात्रा द्वारा भरे गये आधार नम्बर , छात्र का नाम, पिता/पति का नाम व लिंग तथा जन्मतिथि का सत्यापन होने के पष्चात् आधार पर नम्बर से लिंक मोबाइल नम्बर पर ओटीपी भेजा जायेगा। उक्त ओटीपी को आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन पत्र सब्मिट किया जा सकेगा। अतः सभी छात्रों के पास आधार नम्बर उपलब्ध होना चाहिये, जिनके पास न हों वो बनवा लें, आधार कार्ड को अपने मोबाइल नम्बर से लिंक करा लें, हाई स्कूल अंक पत्र/प्रमाण पत्र में अंकित अपने नाम तथा माता-पिता/पति का नाम व छात्र की जन्मतिथि के अनुरूप ही आधार कार्ड में नाम अपडेट करा लें। आधार कार्ड में यदि लिंग(जेण्डर) गलत हो तो सहीं करा लें।
जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित स्कूल, काॅलेज, महाविद्यालय, मदरसा एवं राजकीय पाॅलिटेक्निक/आई0टी0आई0 व अन्य षिक्षण संस्थाओं को उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिष्चित कराने हेतु निर्देषित किया है कि छात्र/छात्राओं से खाते से आधार कार्ड लिंक कराने और यदि आधार में कोई गलती हो तो सही करा लें और मोबाइल नम्बर भी लिंक कराने हेतु सूचित करें क्यों कि छात्र/छात्राओं के उसी बैंक खाते में छात्रवृत्ति भेजी जायेगी जो आधार नम्बर से लिंक/सीडेड हो, यदि आधार नम्बर से अभ्यर्थी का बैंक खाता लिंक नहीं है तो छात्रवृत्ति का भुगतान नियमानुसार सम्भव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *