कासगंज : जनपद कासगंज के विकास खंड अमांपुर के कोंडरा पंचायत से ग्राम प्रधान आराम सिंह व ग्राम पंचायत फिरोजपुर साहनी से ग्राम प्रधान अनीता कश्यप, विकास खंड गंजडुंडवारा के अलीपुर दादर पंचायत से नाजिस खानम को मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार, प्रदेश की लगभग 58000 ग्राम पंचायतों में से चयनित हुई 370 पंचायतों को मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ। सभी ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों मिले प्रमाण पत्र।