कासगंज: अध्यक्ष क्रय समिति/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजेश कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय कासगंज के अभिलेखाकार दीवानी और फौजदारी न्यायालयों से संबंधित पत्रावलियों को सुरक्षित रखने हेतु प्रयुक्त होने वाले लाल, पीले एवं नीले रंग के बस्ते का कपड़ा साईज 1.15×1.15 मी0 क्रय किये जाने के संबंध में अधिकृत फर्मों से कोटेशन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक फर्मंे 14 फरवरी 2022 को सायं 4 बजे तक अपने कुटेशन दे सकती हैं। विस्तृत जानकारी के लिये केन्द्रीय नजारत जनपद न्यायालय, कासगंज से से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।