कासगंज (सू0वि0)। अध्यक्ष नीलामी समिति/प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश विजेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम मामों स्थित जनपद न्यायालय कासगंज में खानपान कैण्टीन के ठेके की वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु नीलामी प्रक्रिया 22 अप्रैल 2021 को की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी नजारत कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

पूर्व में ठेके की नीलामी तिथि 13 अप्रैल 2021 नियत थी। जो अब परिवर्तित कर 22 अप्रैल 2021 कर दी गई है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *