कासगंज (सू0वि0)।  अध्यक्ष क्रय समिति/प्रथम अपर जिला न्यायाधीश विजेश कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि स्थायी लोक अदालत कासगंज के कार्यालय संचालन हेतु प्रयोगार्थ लेखन सामग्री, क्राकरी एवं अन्य सामान क्रय किये जाने हेतु पंजीकृत फर्मों से 15 मार्च 2021 तक कोटेशन आमंत्रित किये गये हैं।

इच्छुक पंजीकृत फर्मे/विक्रेता, अपनी फर्म का कोटेशन पंजीकृत डाक से या स्वयं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय कासगंज में 15 मार्च 2021 को अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी इसी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

अभियान चलाकर 02 दिन के अन्दर समाप्त करायें गंदगी

कासगंज (सू0वि0)।  महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जनपद के श्रद्वालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न स्थलों एवं धार्मिक स्थलों के पास कांवरियों के जलपान की व्यवस्था की गई थी। इन स्थलों के आसपास दौने, प्लास्टिक के ग्लास एवं अप्रयुक्त खाद्य सामग्री गंदगी के रूप में पड़ी हुई है।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा ग्राम पंचायतों के सचिवों को कड़े निर्देश दिये गये हैं कि अपने अपने क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर 02 दिन के अन्दर गन्दगी को समाप्त कराना सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *