कासगंजः जनपद में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान खरीद की तैयारियॉ शुरू हो गयी है। प्रभारी अधिकारी, धान खरीद अपर जिलाधिकारी महोदय,(वि0/रा0) को नामित किया गया है। धान उत्पादन का सर्वेंक्षण व आंकलन प्रति हेक्टेयर 58.20कुं0, अवधि 1 अक्टूबर 2022 से प्रारम्भ, दर-धान कामन रू0 2040 प्रति कुटंल ग्रेड ए रू0 2060 प्रति कंु0, धान क्रय केन्द्रो पर केन्द्र प्रभारियों की तैनाती-पूर्ण, धान क्रय केन्द्रों पर उपकरणों की व्यवस्था-धान क्रय केन्द्रों पर किये जाने वाली व्यवस्था छलना, पंखा, स्टेशनरी व बैनर, नमी मापक यंत्र-प्रक्रियाधीन, जनपद में खाद्य विभाग के 05 पी0सी0एफ0 के 10 व भा0खा0नि0 के 01 कुल क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये हैं, सभी धान क्रय केन्द्रो की जियोटैगिंग-पूर्ण, सभी किसानों के धान के क्षेत्रफल को जियो टैगिंग से उत्पादन का अनुमान लगाया जायेगा जिससे कि विचौलिये व थर्ड पार्टी का धान खरीदने में हस्तक्षेप नही होगा, मण्डी स्थल पर धान क्रय केन्द्र के लिए चबूतरा-उपलब्ध ,सभी धान व चावल ढुलाई हेतु ट्रकों में जी0पी0एस0 लगाये जाने की व्यवस्था पहली बार की जा रही हैं, केवल फोर्टीफाइड प्लान्ट व व्लेन्डर लगे राइस मिलों से धान कुटाई किया जायेगा जिसमंे उत्पादित चावल आयरन विटामिन ए फालिक एसिड जैसे माइक्रो न्यूट्रीशन्स व माइक्रो एलीमेन्ट से युक्त होगा। जनपद-कासगंज में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद हेतु समय सारिणी प्राप्त हो गयी हैं उक्त समय सारिणी के अनुपालन में सम्भावित क्रय एजेन्सियों को, मण्डी समिति भा0खा0नि0 जिला कृषि अधिकारी, तहसील के उपजिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया जा चुका है, धान खरीद में सभी धान क्रय केन्द्रो पर ई-पॉप डिवाइस के माध्यम से व शत प्रतिशत किसानों के धान के उपज के उपजिलाधिकारी के सत्यापन के उपरान्त ही खरीद किया जायेगा। किसानों के धान विक्री के विभाग की वेबसाइट पर ‘‘बिेण्नचण्हवअण्पद‘‘ पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा पंजीकरण प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी हैं पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे से या स्वयं किया जा सकता हैं किसान भाई पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइल नम्बर अंकित करायेगंे, जिस पर एस.एम.एस. द्वारा प्राप्त ओ.टी.पी. को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। जिन किसान भाईयों ने गेहूँ खरीद वर्ष 2022-23 में पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हे पुनः नवीन पंजीकरण की आवश्यकता नहीं हैं, धान की बिक्री हेतु उन्हे यथावश्यक संशोधन के पुनः लॉक करना होगा, सभी क्रय एजेन्सियो को धान क्रय की तैयारी हेतु बोरा, नमी मापक यन्त्र, छलना, त्रिपाल आदि की व्यवस्था केन्द्रों के लिये कर लिया जाये, मण्डी समिति नमी मापक यन्त्र, इलेक्ट्रानिक कांटे, छलना पंखा की मरम्मत करा लिया जाये। क्रय केन्द्रों को चबूतरे आवंटित करा दिये जाये, धान की नीलामी हेतु सम्बन्धित अधिकारी, की तैनाती कर दी जाये जो प्रतिदिन फोटो्रग्राफी व वीडियो ग्राफी पोर्टल व धान खरीद मैसेजिंग ग्रुप पर अपलोड किया जाये, किसानों के पंजीकरण हेतु व्यवस्था बनायी जाये, धान खरीद में किसी भी प्रकार से बिचौलिये या मिडिल मैन के घुसपैठ को हतोत्साहित किया जाये, क्रय केन्द्रों पर किसानों व पल्लेदारों को फेसकवर व मास्क का अनिवार्य पालन कराया जाये साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालनकर कोविड हैल्प डेस्क की व्यवस्था यथा हैंड सैनेटाइजर, हैंडवाश, ऑक्सीमीटर व थर्मोेंस्कैनर के साथ-साथ संक्रमण रोकने के प्रति सजग रहा जाये इसके साथ केन्द्र पर आये किसानों पल्लेदारों का अनिवार्यतः वैक्सीनेशन कराया जाये।

———

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *