ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने एवं नये मेम्बरों के बनाने की गन्ना विभाग की साइट खुली। कृषक बन्धु अपने गाटा संख्यावार भू-जोत एवं गन्ना क्षेत्रफल का मिलान भी ग्राम स्तरीय प्रदर्शन के समय अवश्य कर लें।
कासगंज: जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 सत्र हेतु गन्ना सर्वे कार्य जनपद का पूर्ण कर लिया गया है, इस वर्ष जनपद की गन्ना समिति का गन्ना क्षेत्रफल पेड़ी 1632.149 हे., पौधा क्षेत्रफल 3652.009 हेे., कुल गन्ना क्षेत्रफल 5284.158 हे. आया है, विगत वर्ष 2021-22 का गन्ना क्षेत्रफल पेड़ी 1720.513 हे.,पौधा क्षेत्रफल 4003.011 हे. कुल गन्ना क्षेत्रफल 5723.524 हे. था, विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष पेड़ी क्षेत्रफल में 5.14 प्रतिशत की कमी पौधा क्षेत्रफल में 8.77 प्रतिशत की कमी कुल गन्ना क्षेत्रफल में 7.68 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। सभी गन्ना कृषकों का गन्ना कलैण्डर सम्बन्धी 63 कॉलम का डाटा ीजजचेरूध्ध्मदुनपतलण्बंदमनचण्पद पर भी उपलब्ध है, जिसमें सभी किसान भाई अपना सम्पूर्ण गन्ना आपूर्ति सम्बन्धी डाटा देख सकते हैं, अगर किसी कृषक को आपत्ति हो तो अपना प्रार्थना पत्र ग्राम स्तरीय सर्वे के समय प्रदर्शन टीम को दे दें। ग्राम स्तरीय सर्वे का कार्य 20 जुलाई, 2022 से शुरू होगा जो 30 अगस्त, 2022 तक चलेगा। जिसकी ग्रामवार प्रदर्शन की तिथि की सूचना पूर्व में दे दी जायेगी। सभी किसान भाई अपनी 63 कालम की सूचना में अपना-अपना पौधा गन्ना क्षेत्रफल, पेड़ी गन्ना क्षेत्रफल कुल गन्ना सर्वे, बैंक खाता, मोबाईल नम्बर, गाटा संख्या के आधार पर भू-जोत एवं गन्ना क्षेत्रफल आदि जानकारी गन्ना पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रदर्शन के समय अवश्य कर लें। किसानों की सुविधा हेतु ऑनलाइन घोषणा पत्र एवं नये मेम्बर बनाने का पोर्टल ीजजचेरूध्ध्मदुनपतलण्बंदमनचण्पद वर्तमान में संचालित है, इच्छुक किसान 30 सितम्बर, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर समिति के सदस्य बन सकते हैं।
————-