कासगंजः जिला स्तरीय अण्डर 25 महिला वर्ग में विभिन्न खेल के चयन/ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीद नगर, सोरों कासगंज में आयोजित किये जायेंगे।
उक्त जानकारी देते हुये प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु महिला खिलाड़ियों की आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए जिसके लिए महिला खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व हाईस्कूल अंकतालिका की छायाप्रति एवं मूल प्रति लाना अनिवार्य हैं। टेबिल टेनिस, बास्केटबॉल, हैण्डबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल्स 13 सितम्बर को तथा मण्डल स्तरीय ट्रायल्स 15 सितम्बर को, कबड्डी, जिम्नास्टिक, खो-खो, बॉलीबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल्स 20 सितम्बर को तथा मण्डल स्तरीय ट्रायल्स 24 सितम्बर को, टेनिस, हॉकी एथलेटिक्स, बैडमिण्टन के जिला स्तरीय ट्रायल्स 26 सितम्बर को तथा मण्डल स्तरीय ट्रायल्स 01 अक्टूबर, 2022 को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोटर््स स्टेडियम अलीगढ़ में सम्पन्न होंगे।
———
