कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाते हुये कार्य करें। समस्त सरकारी आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को पूर्ण मान सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाये। अधीनस्थों के बजाये जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं जनप्रतिनिधियों से पूर्ण समन्वय बनाते हुये ससमय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करायें। कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक या वरिष्ठ अधिकारियों के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाये। कार्यक्रमों की समस्त व्यवस्थायें समय से पूर्ण की जायें। इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये। शिथिलता बरतने पर सम्बंधितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
————-