कासगंज: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है। मतदान कार्मिकों को 28 जनवरी से  प्रशिक्षण देने की तैयारियां की जा रही है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभाकक्ष में मतदान कार्मिकों का प्रथम रैण्डमाइजेशन सम्पन्न किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी आदि का चयन किया गया। समस्त मतदान कार्मिकों को निर्देश दिये गये हैं कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को व्यवस्थित और सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिये कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें तथा अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *