कासगंज: गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जनपद के सभी विकास खण्डों, तहसीलों, स्थानीय निकायों व शैक्षणिक संस्थाओं एवं जनपद के समस्त कार्यालयों में संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्वांतों पर आधारित कार्यक्रम, वाद विवाद प्रतियोगिता व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय संविधान प्रस्तावना की उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाकर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संविधान की गरिमा, मूलभूत सिद्वांतों एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुये बताया गया कि देश की एकता व अखण्डता को अपने में संजोये हुये विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाला भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित समस्त विभागों, अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार एवं डीसी मनरेगा अनिल कुमार द्वारा विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना की उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई तथा भारतीय संविधान के गौरवमयी इतिहास एवं संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विकास भवन स्थित समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

विकास खण्ड सभागार कासगंज, सोरों, सहावर, अमांपुर, सिढ़पुरा, गंजडुण्डवारा तथा पटियाली में भी कार्यक्रम आयोजित कर संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।

———–

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *