खाद्यान्न का समय से शतप्रतिशत उठान करने के दिये सख्त निर्देश।
कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड कासगंज की ग्राम पंचायत भिटौना में बने एफसीआई के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। गोदाम के अभिलेखों को चैक किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न का शतप्रतिशत समय से उठान किया जाये। मौके पर लेबर कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि लेबर बढ़ाकर सभी कान्ट्रेक्टर समय से खाद्यान्न का उठान करें ताकि उपभोक्ताओं को समय से राशन मिल सके। बताया गया कि अभी 15 हजार कुंटल खाद्यान्न का उठान होना अवशेष है। जिलाधिकारी ने कहा कि 02 दिन के अंदर खाद्यान्न का उठान अनिवार्यरूप से कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं खाद्यान्न की आपूर्ति समय से न पहुंचने की शिकायत मिलती है तो सम्बंधित कांट्रेक्टर से खाद्यान्न की वसूली की जायेगी और साथ ही उसे ब्लैक लिस्टेड कर एफआईआर दर्ज कराकर उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्ग से गोदाम तक का रास्ता खराब होने पर जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला को निर्देश दिये कि इसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाये।
———–
