बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत तैयारियो का लिया जायजा।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष नं0 8868016669 मिला सक्रिय।
कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आज सिंचाई कार्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त कर्मचारी उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने नियंत्रण कक्ष के अभिलेखों व पंजिकाओं का भी निरीक्षण किया।
अधिशासी अभियंता सिचाई ने जिलाधिकारी को बताया कि जून में गंगा नदी के जलस्तर के बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत जनपद में तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। नरौरा बांध व अन्य स्थलों से गंगा नदी में छोड़े जाने वाले पानी के कारण हर समय जलस्तर पर नजर बनाये रखने तथा तत्संबंधी सूचनाओं को प्रतिदिन तत्काल जिला प्रशासन, उच्चाधिकारियों तथा राज्य व केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अनिवार्यरूप से समय पर उपलब्ध कराये जाने तथा अन्य आवश्यक सूचनाओं के आदान प्रदान के लिये सिंचाई खण्ड कार्यालय कासगंज में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित हो चुका है, जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। जिससे जलस्तर बढ़ने पर होने वाले जानमाल के खतरे से, समय से निबटा जा सके। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं0 8868016669 है। जो बाढ़ काल 01 जून से 31 अक्टूबर 2022 तक संचालित रहेगा।
सहायक अभियन्ता सिंचाई को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी तथा अवर अभियंता को सहायक प्रभारी बनाया गया है।
———–