कासगंज: जिलाधिकारी की सकारात्मक पहल, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने हेतु विकास भवन परिसर में लगवाया आकर्षक दीपावली मेला।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर का मानवीय पहलू एक बार पुनः प्रकाश में आया जब जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित सामान का 21 व 22 अक्टूबर को एक आकर्षक दीपावली मेला लगाया गया है। उक्त मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना तथा उनके द्वार बनाये गये उत्पाद को प्रोत्साहित करना है। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीमती माथुर के कर कमलों के द्वारा किया गया।


जिलाधिकारी ने बताया कि इस दीपावली मेले को लगाने का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना तथा उनके द्वारा बनाये गये उत्पाद को प्रोत्साहित करना है। दीपावली पर जनसामान्य द्वारा घरेलू उपयोग की वस्तुओं मिट्टी के दीपकों, मोमबत्तिॉ, धूपबत्ती, अगरबत्ती, बल्ब, मूर्तिया, खील खिलौने, झाड़ू आदि का क्रय सभी लोगों द्वारा बाजार से किया जाता है अगर यही सब सामान हम सभी अधिकारी/कर्मचारियों अन्य जनसामान्य लोगों द्वारा इनसे क्रय किया जाता है तो स्वयं सहायता समूहों को सम्बल प्राप्त होगा और उनकी दीवाली भी रौशन होगी।
मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया कि मेेले में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के स्टॉल के अतिरिक्त कृषि, मत्स्य व आयुर्वेदिक दवाओं के स्टाल्स भी लगायें गये हैं साथ ही ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के अंतर्गत जरी-जरदोजी के वस्त्रों का भी स्टाल लगाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि इस मेले का लाभ उठायें और अधिक से अधिक खरीददारी कर स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करें।
मेले में डीसी मनरेगा अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
———
