कासगंज:विद्युत विभाग की लापरवाही से अधर में लटकी परियोजनाओ पर विभाग से मॉगा स्पष्टीकरण

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि समस्त विकास कार्यों के लक्ष्य समय से पूरे करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की लापरवाही से लटकी परियोजनों पुलिस लाइन आवासीय भवन, डायट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र याकूतगंज, ड्रग वेयर हाउस तथा नगर पालिका का सोलर पम्पिंग स्टेशन आदि में कार्य व्यवधान आने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और उपरोक्त स्थलों पर बताये गये कार्य न कराये जाने के कारणों का स्पष्टीकरण भी मॉगा।

नहरों के सिल्ट सफाई तथा टेल तक पानी की उपलब्धता पर अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि 3 अक्टूबर से नहरें बन्द होगी और 10 अक्टूबर से सिल्ट सफाई का कार्य आरम्भ किया जायेगा। किसान सम्मान निधि में बताया गया कि गॉव-गॉव जाकर किसानों की ई.केवाईसी तथा भूलेख सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है उपरोक्त सत्यापन हेतु 14 सितम्बर की तिथि निर्धारित की गयी है। तत्पश्चात 25 सितम्बर को किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि सीधे खातों के भेजी जायेगी।

जिलाधिकारी ने जनपद में उपलब्ध एम्बुलंेस की खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से जॉच कराने के निर्देश दिये और इस हेतु बी0डी0ओ को चेकलिस्ट उपलब्ध कराने को कहा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों और दवाओं की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गयी। परिवार नियोजन की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की तथा चिकित्सको व स्टाफ की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त सीएमओ द्वारा बताया गया नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहिनी को हैण्ड ओवर ले लिया गया है।

बैठक में बताया गया कि जनपद में 25 आंगनबाड़ी केन्द्र के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस हेतु प्राप्त धनराशि की किश्त संबंधित कार्यदायी संस्था को भेज दी गयी है। कायाकल्प हेतु 49 आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूची डीपीआरओ को दे दी गई। हैण्डपम्पों के रिबोर की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि ग्रामों में हैण्डपम्प के पानी निकासी के लिये छोटी नाली बनाकर उसे मुख्य नाली से जोड़ा जाये जिससे हैण्डपम्प के आस-पास गन्दगी न रहे।

सहकारिता विभाग की ओर से आत्म निर्भर योजनान्तर्गत लाभार्थियों को ऋण देकर बनवाये गये 06 गोदामों की कार्य गुणवत्ता की जॉच कराने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। कौशल विकास मिशन में वार्षिक लक्ष्य 594 के सापेक्ष हर माह बैच बनाकर प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये नगर पालिकाओं द्वारा सामुदायिक शौचालयों किसी भी अवस्था में बन्द न पाये जाये यह जनसुविधा के लिये हैं अतः इनका बन्द पड़े रहना उचित नहीं है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी ए0के0श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी, सीएमओ, डीएफओ, डीपीआरओ, डीएसओ, जिला कृषि अधिकारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

—————-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *