कासगंज (सू0वि0)। जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण हेतु कृषकों को लेकर उत्तराखण्ड के पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय भेजी जा रही बस को हरी झण्डी दिखाकर विकास भवन परिसर से रवाना किया।  नेशनल मिशन आॅन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलाॅजी के सब मिशन आॅन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत मत्स्य, पशु पालन, उद्यान एवं गन्ना विभाग द्वारा इण्टर स्टेट कृृषक भ्रमण कार्यक्रम में आज कृषकों को उत्तराखण्ड के पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय बस द्वारा भंेजा गया। उक्त बस को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, जिला विकास अधिकारी एस0एन0श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए रामायण सिंह, जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत ब्लाक टास्कफोर्स एवं बाल संरक्षण समिति की बैठकों का आयोजन 23 फरवरी से

कासगंज (सू0वि0)। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ब्लाक टास्कफोर्स एवं ब्लाक बाल संरक्षण समिति की बैठकों का आयोजन विकास खण्ड कार्यालयों पर कराया जायेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे से विकास खण्ड गंजडुण्डवारा, 24 फरवरी को पटियाली, 25 फरवरी को अपरान्ह 01 बजे विकास खण्ड सिढ़पुरा, 01 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से विकास खण्ड कासगंज तथा अपरान्ह 2ः30 बजे से विकास खण्ड सोरों, 02 मार्च को अपरान्ह 2 बजे से विकास खण्ड सहावर तथा 03 मार्च 2021ृ को दोपहर 12 बजे से विकास खण्ड अमांपुर में बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बालक, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन आदि बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी।

लावारिस बालक के सम्बन्ध में जानकारी दें

कासगंज (सू0वि0)। जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जीआरपी कासगंज द्वारा 23 जनवरी 2019 को एक लावारिस बालक, बाल कल्याण समिति कासगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह लगभग 06 वर्षीय बालक अपना नाम, पता बताने में सक्षम नहीं है। बालक काले एवं लाल रंग की जर्सी, काले रंग का नाइट पाजामा एवं काले रंग का गर्म टोपा तथा पैरों में काले रंग की प्लास्टिक की सादा चप्पल पहने हुये था। जर्सी पर काले रंग का टैटू छोटा भीम अंकित था।

यदि बालक के सम्बन्ध में किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी उपलब्ध है तो वह बालक के परिजनों को बाल कल्याण समिति कासगंज या कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय मोबाई ल नम्बर 7518024068 पर अवगत करा दें। जिससे बालक को उसके परिवार में भेजा जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *