कासगंज :जिलाधिकारी ने गंगा किनारे स्थित शहबाजपुर, दतलाना तटबंध क्षेत्रों एवं किलोनी के आसपास क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने गंगा नदी में बढ़ रहे जल स्तर के दृष्टिगत बुद्ववार को सिंचाई एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद कासगंज के तहसील कासगंज, सहावर एवं गंजडुण्डवारा के गंगा किनारे स्थित शहबाजपुर एवं दतलाना तटबंध क्षेत्रों तथा किलोनी व आसपास के क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बढ़ते जलस्तर के सम्बंध में स्थानीय ग्रामीणों से स्वयं बातचीत कर पूरी जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों द्वारा प्रशासनिक बचाव कार्यों के प्रति संतुष्टि व्यक्त की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि विगत दिनों सिंचाई विभाग द्वारा कराये गये व्यापक बचाव कार्य के फलस्वरूप वर्तमान में उक्त तटबंधों से क्षेत्र का व्यापक बचाव हुआ है। अभी रिहायशी इलाकों में पानी नहीं है। जल्द ही जलस्तर कम होने की संभावना है।
अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरूण कुमार ने बताया कि दतलाना मंे बढ़ते जलस्तर से बचाव के लिये किया गया कार्य अभी सुरक्षित है। शहबाजपुर मंे कुछ दिन पहले पानी आने से कटान हुआ था। बोरियां रखवाकर परक्यूपाइन लगवा दिये गये हैं। जिससे तटबंध अभी सुरक्षित है। नरौरा बांध व अन्य स्थलों से गंगा नदी में छोड़े जाने वाले पानी के कारण हर समय जलस्तर पर नजर बनाये रखने तथा तत्संबंधी सूचनाओं को प्र्रतिदिन तत्काल जिला प्रशासन, उच्चाधिकारियों तथा राज्य व केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अनिवार्यरूप से समय पर उपलब्ध कराये जाने तथा अन्य आवश्यक सूचनाओं के आदान प्रदान के लिये सिंचाई खण्ड कार्यालय कासगंज में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिससे जलस्तर बढ़ने पर होने वाले जानमाल के खतरे से, समय से निबटा जा सके। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं0 8868016669 है। सहायक अभियन्ता सिंचाई मोबा0 नं0 8077913781 बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी तथा अवर अभियंता पंजाबी शर्मा मोबा0 नं0 8279340311 सहायक प्रभारी हैं।
———–