कासगंज: 10065 छात्र छात्राओं को दी गई 01 करोड़ 92 लाख, 23 हजार 850 रू0 की छात्रवृत्ति।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड कासगंज परिसर में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम मंे जीजीआईसी कासगंज एवं आजाद गांधी इंटर कालेज कासगंज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किये।


शासन द्वारा जनपद के पंजीकृत शैक्षिक संस्थानों, स्कूल, कालेजों के 10065 छात्र छात्राओं के बैंक खातों में 01 करोड़, 92 लाख, 23 हजार, 650 रू0 की छात्रवृत्ति धनराशि जमा कराई गई है। इसमें पूर्व दशम के 8403 तथा दशमोत्तर के 1662 छात्र छात्रायें सम्मिलित हैं। सामान्य जाति के 1018, अनु0जाति के 3360, पिछड़ी जाति के 5134 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 553 छात्र छात्राओं को लाभांवित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन, डीसी मनरेगा अनिल कुमार, सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बीएसए तथा अन्य अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
