कासगंज: आसरा योजना भरगैन में कमियों की जॉच हेतु एसडीएम पटियाली को किया नामित
संयुक्त जिला चिकित्सालय में खराब टाईल बदलवाने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थायें, निर्माण कार्यो के विभागीय अधिकारी तथा जिन अधिकारियों को निर्माण कार्यो की जॉच सौंपी गयी है, वे सभी अधिरकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित मानक और गुणवत्ता के साथ समय से पूरे किये जायें। समस्त निर्माण कार्यों का मौके पर स्थलीय सत्यापन अवश्य कराया जाये।
जिलाधिकारी ने लोकनिर्माण विभाग की सड़कों की समीक्षा की जिसमें पाया गया 29 कार्य पुराने ही हैं नया कोई कार्य स्वीकृत नहीं हुआ है। इसी प्रकार ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मार्गो की समीक्षा में पाया गया कि पुराने 07 मार्ग पूर्ण हो चुके हैं तथा पीएमजीएसवाई के तहत 04 नयी सड़के स्वीकृत हुई हैं।
समीक्षा बैठक में जनपद के विभिन्न निर्माण कार्यों के सत्यापन के लिये तैनात किये गये अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं। जिसमें बताया गया कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड अलीपुर बरबारा से सहसवान सेतु पर पहुंच मार्ग तैयार कराया जाना है। बारिश के बाद कार्य पूर्ण हो जायेगा।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में खराब टाईल को बदलवाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। भरगैन स्थित आसरा योजना में बतायी गयी कमियों की जॉच हेतु उपजिलाधिकारी पटियाली को जॉच अधिकारी नामित कर जॉच करवाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
इसी प्रकार नवनिर्मित पुलिस लाइन के आवासीय भवनों में विद्युत कनेक्शन तथा लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराने के भी निर्देश दिये गये।
जिला न्यायालय के निर्माण कार्यो व अन्य निर्माण कार्यो की भी विस्तार से समीक्षा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी,, एवं निर्माण कार्यदायी संस्थाओं सहित सम्बंधित जिलास्तरीय अधिकारी व जॉच अधिकारी उपस्थित रहे।
——–
