कासगंज (सू0वि0)। भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय के मसीहा, भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर समाज में समानता एवं समरसता स्थापित करने में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव व कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों, अनुभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा भी डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *