कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शनिवार को अपरान्ह क्षेत्रीय सहकारी समिति लि0 सहावर तथा यहां संचालित धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उर्वरक स्टाक एवं अभिलेखों को मौके पर चैक किया। सहकारी समिति पर उपलब्ध उर्वरक का स्टाक तथा अभिलेख सही मिले। धान क्रय केन्द्र संचालित मिला। यहां धान की खरीद की जा रही है।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सहावर के ग्राम जमालपुर में स्थित मैसर्स मोहित एग्रीकल्चर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 50 बोरी डीएपी की मौके पर पाई गईं। पॉश मशीन/एफएमएसआईडी के अनुसार सही पाया गया। लेकिन प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित स्टाक व रेट बोर्ड पर आज की तिथि का वर्तमान स्टाक उपलब्ध स्टाक व रेट नहीं लिखा गया था। जो कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 4 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी ने मोहित एग्रीकल्चर सेंटर जमालपुर का लाइसेंस तत्काल निलम्बित करने के जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान को निर्देश दिये। कृषि विभाग द्वारा उक्त उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।

————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *