कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाष सिंह ने शुक्रवार को प्रातः विकास खण्ड सोरों की ग्राम पंचायत होडलपुर के फरीद नगर स्थित तालाब का निरीक्षण किया तथा यहां मनरेगा द्वारा कराये जा रहे कार्यों का मौके पर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देष दिये कि इस तालाब के चारों ओर पौधे लगाकर इसका सौंदर्यकरण करें और इसे माॅडल तालाब बनायें। उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों में प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाये। प्रत्येक मनरेगा मजदूर को कम से कम 100 दिन का रोजगार अवष्य मिलना चाहिये। सभी मजदूर मास्क/गमछा लगाकर कार्य करें और सामाजिक दूरी बनाये रखी जाये।
मौके पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि आज शनिवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों मंे कुल 37696 श्रमिकों द्वारा मनरेगा कार्य किया जा रहा है। जिले की 423 ग्राम पंचायतों में कुल 13773 प्रवासी श्रमिक हैं। वर्तमान में प्रवासी श्रमिकों से आच्छादित सभी 423 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य चल रहा है, 4545 प्रवासी श्रमिकों के नवीन जाॅबकार्ड बनाये गये हैं, 4049 श्रमिकों को पूर्व में निर्गत जाॅबकार्डों में जोड़ा गया है। आज जिले में 8787 प्रवासी श्रमिकों से मनरेगा कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार 6860 गैर प्रवासी श्रमिकों को पूर्व में निर्गत जाॅबकार्डों से जोड़कर मनरेगा कार्य कराया जा रहा है। इस अवसर पर डीसी मनरेगा अजय कुमार तथा खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *