अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवायें : जिलाधिकारी

11 केन्द्रों पर बुजुर्गों का हुआ टीकाकरण

कासगंज (सू0वि0)।  जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने मामों स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहंुंच कर कोरोना का दूसरा टीका लगवाया। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना का पहला टीका लग चुका है। आज शुक्रवार को दूसरा टीका लगा है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के पश्चात उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है और बिलकुल स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य करायें। डरें नहीं और भ्रांतियों पर विश्वास न करें। कोरोना की खतरनाक बीमारी से बचने के लिये टीका लगवाने में देरी न करें।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जनपद के 11 टीकाकरण केन्द्रों जिला अस्पताल, सामु0स्वास्थ्य केन्द्र अशोक नगर कासगंज, कलावती अस्पताल, बिड़ला अस्पताल, मिशन अस्पताल, सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र सोरों, सहावर, पटियाली, अमांपुर, गंजडुण्डवारा, सिढ़पुरा केन्द्रों पर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना टीके की दूसरी डोज लगाई गई।

सभी सरकारी अस्पतालों में तीन दिन सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार को टीकाकरण किया जा रहा है तथा जिला अस्पताल मामों में रविवार के अलावा पूरे सप्ताह टीकाकरण किया जाता है। अपनी बारी आने पर कोराना का टीका अवश्य लगवायें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *