कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने गुरूवार 09 जून 2022 को आयोजित होने वाले गंगा दशहरा के दृष्टिगत विकास खण्ड सोरों क्षेत्र में स्थित लहरा गंगा घाट पर पहुंच कर गंगा दशहरा की व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। स्नान के दौरान व्यवस्थायें बनाये रखने के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि यहां आने वाले श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न रहे।

गंगा दशहरा के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोरों क्षेत्र मंे गंगा स्नान के लिये आते हैं। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये व्यापक व्यवस्थायें की गई हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्नान के लिये गंगा नदी के किनारे बांस बल्ली, बेरीकेटिंग, चेंजिग रूम एवं अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिये नावों व सुरक्षा बल आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहे। गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्वालुओं के लिये पेयजल, शौचालय, वाहनों की पार्किंग एवं यातायात संचालन के लिये समुचित व्यवस्थायें की जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *