कासगंज: 21 जून 2022 को अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। योग दिवस पर योगाभ्यास का जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सोरों स्थित स्टेडियम मंे किया जायेगा। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने स्टेडियम परिसर में पहुंच व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आवश्यक व्यवस्थायें बनाये रखने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्टेडियम में वाहनों की पार्किंग, मंच, साफ सफाई व्यवस्था, अल्पाहार, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं पर पूरा ध्यान दिया जाये। योगाभ्यास में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागी सफेद ड्रेस पहन कर आयें।

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जनपद मंे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिये वृह्द स्तर पर तैयारियां की गई हैं। भारत सरकार एवं केन्द्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप जनपद में योग क्रियाओं के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने तथा योग के लाभों को घर-घर तथा जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद कासगंज में 14 जून से 20 जून 2022 तक अमृत योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार एवं योग क्रियाओं की जानकारी व प्रशिक्षण देने के लिये व्यवस्था की गई है। 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक जनसामान्य को योगाभ्यास कराने के लिये समस्त अधिकारियों को अपनी सहभागिता और प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिये निर्देशित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता विद्युत, जिला क्रीड़ा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सोरों, जेसी चतुर्वेदी, आर0के0 दीक्षित एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *