विधायक सदर व मुख्य विकास अधिकारी ने अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

आईटीआई एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षितों को दिये गये प्रमाण पत्र।

कासगंज (सू0वि0)। विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता तथा सांसद प्रतिनिधि केत सिंह वर्मा एवं सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में, जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये वृह्द रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में उ0प्र0 एवं अन्य प्रदेशों की लगभग 21 प्राइवेट कम्पनियों ने अपने स्टाॅल लगाये इच्छुक बेरोजगार युवाओ/युवतियों को साक्षात्कार द्वारा चयन कर नियुक्ति पत्र जारी किये। विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र तथा आईटीआई एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवा/युवतियों को प्रमाण पत्र देकर आशीर्वाद प्रदान किया। रोजगार मेले में लगभग 1300 पंजीकृत बेरोजगार युवा/युवतियों ने भाग लिया। जिनमें से विभिन्न कम्पनियों द्वारा 431 युवाओं/युवतियों का चयन किया गया। कम्पनियों द्वारा पंजीकरण के आधार पर चयन प्रक्रिया अभी जारी है।

विधायक सदर ने कहा कि सरकार की योजना है कि सभी युवाओं को रोजगार मिले। युवा अपनी पसंद की कम्पनियों से जुड़कर रोजगार प्राप्त करें और मेले का लाभ उठायें। जिला उद्योग केन्द्र से भी जुड़कर युवा उद्योग और स्वरोजगार स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार से लगा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिये उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, आईटीआई, कौशल विकास मिशन तथा अन्य सम्बन्धित विभाग प्रयासरत हैं। युवा अपनी योग्यता और पसंद के अनुसार कम्पनियों से जुड़कर रोजगार प्राप्त करें। हम सबका प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले। उद्योग, व्यवसाय स्थापना के लिये विभागीय योजनाओं के माध्यम से बैंक ऋण प्राप्त कर लाभ उठायें। उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुये युवाओं को रोजगार सृजन योजना, युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजनाओं की जानकारी दी।

मेले में पीडी डीआरडीए रामायण सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी राम खिलाड़ी, परियोजना अधिकारी डूडा, प्रधानाचार्य डूडा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी समाजसेवी नवलकिशोर तथा बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा/युवतियां उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *