कासगंज : आज दिनांक 14 जनवरी, 2023 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय कासगंज पर.वेटरेंस दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी डॉ वैभव शर्मा एवं कमांडर सतीश कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कासगंज द्वारा उपस्थित सभी वीरनारियो को वीरता पुरस्कार, सेना मेडल विजेताओं एवं वेटरेंस को माला पहनाकर शाल एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

अंत में अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी वीरनारियों सेना मेडल विजेताओं एवं वेटरेंस पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों का आभार व्यक्त किया तदोपरांत सामूहिक भोज का आयोजन किया गया और समारोह का समापन कराया गया, वेटरेंस दिवस समारोह में अपर जिलाधिकारी डॉ वैभव शर्मा सहित लगभग 40 वेटरेंस पूर्व सैनिक, वीरनारी एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *