अब 15 जून के स्थान पर 16 जून को लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प।

कासगंज: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सतीश कुमार ने जनपद के पूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की पत्नियों को सूचित किया है कि 16 जून 2022 को प्रातः 9 बजे से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कासगंज में निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। कैम्प में रक्तचाप, शुगर, हृदय रोग, हड्डी रोग, ईसीजी, नेत्र रोग एवं स्त्री रोग आदि की निःशुल्क जांच के बाद दवाइयां भी निःशुल्क दी जायेंगी।

उन्होने समस्त पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अनुरोध है कि 16 जून को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में समय से पहुंच कर निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण कराकर निःशुल्क दवायें भी प्राप्त कर अवसर का लाभ उठायें। साथ ही बताया कि पूर्व में यह 15 जून 2022 को लगना था अपरिहार्य कारणवश तिथि में परिवर्तन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *