कासगंज: अपर जिलाधिकारी ए0के0श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरूवार 29 सितम्बर 2022 को कलेक्ट्रेट सभागार में अपरान्ह 4 बजे, जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सतीश कुमार ने जनपद कासगंज के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, मृतक सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि अपनी परेशानियों व समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक में समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
————
