बदायूं शिखर
कासगंज
कासगंज: कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आरोग्य सेतु एप को सभी नागरिक अपने अपने मोबाइल में अवश्य डाउनलोड करें। यह एप कोरोना वायरस से स्वयं आपको और अन्य लोगों को भी बचाने में अत्यंत सहायक है। जिले में अब तक 1 लाख, 43 हजार, 293 मोबाइलों में लोगों द्वारा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया जा चुका है।
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि पूर्ण जागरूक और सतर्क होकर एप का लाभ उठायें और लोगों को भी प्रेरित करें। हमारा यही प्रयास है कि आप स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की सूचना मोबाइल नं0 9528972258 पर अवश्य उपलब्ध करा दें।
