कासगंज (सू0वि0): जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया कि जनपद कासगंज में कुल 8308 दिव्यांगजन लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त हो रही है। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा इस बार जनपद के 36 अन्य पात्र दिव्यांगजनों को पेंशन स्वीकृत कर दी गई है। जिसके लिये मुख्यालय पर कार्यवाही की जा रही है। अब जनपद के कुल 8344 दिव्यांगजनों को पेंशन की धनराशि शासन द्वारा लखनऊ से सीधे समस्त पात्र दिव्यांगजनों के बैंक खातों में प्रेषित की जायेगी।