जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी।
कासगंज: आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में पूरे जिले को जोनल एवं सेक्टर मंे बांट कर 16 जून से 17 जून 2022 तक जोनल मजिस्ट्रेट/जोनल पुलिस अधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट/सेक्टर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ड्यूटी 16 जून की रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होकर 17 जून 2022 की रात्रि 8 बजे/अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी।
जिला मजिस्ट्रेट हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार, अपर जिला मजिस्ट्रेट ए0के0 श्रीवास्तव ने जिले में उक्त जोनल/सेक्टर स्कीम लागू करते हुये ड्यूटी पर तैनात किये गये समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने तैनाती क्षेत्र में लगातार भ्रमण शील रहते हुये शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखें। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल जिला मजिस्ट्रेट/पुलिस अधीक्षक को अवगत कराना सुनिश्चित करें। पूर्ण सतर्कता बरती जाये। संवेदनशीलता के दृष्टिगत कोई भी अफवाह फैलने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाये।
————-
