कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एवं कार्मिक पंचायत तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटोें का द्वितीय प्रशिक्षण आज सोमवार 12 अप्रैल 2021 को अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक श्री गणेश इंटर कालेज कासगंज के सभागार में आयोजित किया जायेगा। पंचायत निर्वाचन में तैनात सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटोें को निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक दशा में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
