कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के साथ पचलाना स्थित बृहद गौशाला का औचक निरीक्षण किया और गौवंशों की स्थिति को मौके पर देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि गौवंशों को गर्मी से बचाने की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये। अगर कोई गौवंश बीमार हो तो तुरंत उसे उपचार दिया जाये। गौवंशों के लिये पर्याप्त मात्रा में भूसा चारा पानी तथा साफ सफाई की व्यवस्था रहे। गौवंशों को यहां किसी भी प्रकार की समस्या न हो। समय समय पर पानी आदि पिलाया जाए। गऊशाला में 459 गोवंशों का संरक्षण किया गया है। जिलाधिकारी ने पशुपालन अधिकारी को कुम्हरउआ पचलाना में पशु पालन विभाग की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के भी निर्देश दिये।
