कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संयुक्त रूप से शनिवार को गंजडुण्डवारा नगर के सहावर रोड स्थित बान मण्डी तिराहे पर तथा सोरों में मेला ग्राउण्ड के पास बदरिया स्थित होलिका दहन स्थलों का मौके पर निरीक्षण किया।

गंजडुंडवारा में बान मंडी सहावर रोड पर होलिकादहन स्थल का निरीक्षण।

सोरों के बदरिया में होलिका दहन स्थल का निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने कहा कि मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में त्यौहारों पर विशेषकर होली पर होलिका दहन स्थलों पर विशेष सतर्कता और निगरानी बनाई रखी जाये। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्तदुरूस्त रखा जाये। होली, शबे बरात सहित सभी त्यौहार आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाये जायें। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी। विद्युत तार लटके होने या अन्य कहीं कोई समस्या हो तो पहले से दूर कर लिया जाये। त्यौहारों पर सफाई, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सुचारू रखी जाये। होलिका दहन निर्धारित स्थलों पर ही किया जाये। जुलूस आदि पूर्व निर्धारित रूटों से ही निकाले जायें। कोई नई परंपरा न डाली जाये।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *