कसगंज : शासन के निर्देशानुसार माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने सोरों में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनता की समस्याओं, शिकायतों को सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को यथाशीघ्र गुणवत्तापरक ढंग से समयबद्वता के साथ निस्तारण करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपसी विवाद, भूमि प्रकरण, उत्पीड़न, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, मेंड़बन्दी व अन्य छोटे छोटे स्थानीय विवादों का निस्तारण माह के दूसरे व चौथे शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में कराया जा सकता है। जिससे जनता को तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। भूमि विवादों के निस्तारण के लिये पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तुरंत मौके पर जाकर प्रकरणों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर समस्त राजस्व कर्मियों और लेखपालों को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और जहां कहीं मलेरिया, डेंगू , बुखार व अन्य संक्रामक रोगों की जानकारी मिले तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। समस्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान पर पूरी नजर रखें।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार कासगंज, थाना प्रभारी सोरों तथा क्षेत्रीय राजस्व कर्मी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *