कासगंज (सू0वि0)। उप जिलाधिकारी कासगंज ललित कुमार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि तहसील परिसर कासगंज में स्थित जलपान कैन्टीन तथा फोटो स्टेट की दुकान के ठेके के लिये नीलामी प्रक्रिया 14 अप्रैल 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे प्रारंभ की जायेगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय में आकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
