कासगंज (सू0वि0): मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 20.21 हेतु जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के स्थानों और पदों का आरक्षण व आवंटन हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उ0प्र0 का पंचायत चुनाव काफी बड़ा और संवेदनशील चुनाव होता है।

शासन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों एवं नियमों का भलीभांति अध्ययन कर लें। समस्त आरक्षण और आवंटन का कार्य पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी एवं नियमों के अनुसार समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाये। कहीं कोई बात समझ में ना आये तो किसी भी समय फोन कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। लेकिन गलती न होने पाये ये सुनिश्चित करें और अपने कागज, कलम के साथ-साथ व्यवहार में भी निष्पक्षता परिलक्षित होनी चाहिये।

प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी एस0एन0श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए रामायण सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायतराज अधिकारी तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *