पात्र शीघ्र करें आवेदन
कासगंज (सू0वि0)। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ‘‘ विश्व दिव्यांग दिवस’’ 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की धनराशि रू0 5000/-से बढा़कर रू0 25000/- कर दिया गया है। उक्त पुरस्कार 12 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव दिनांक 15 जून 2021 तक कार्यलय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन कासगंज, कमरा नम्बर 13 में प्राप्त करा सकते हैं।
राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अनुसार दक्ष दिव्यंाग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजनों के लिये, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सवश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए, दिव्यांग व्यक्तियों के निम्मित कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए, प्रेरणास्त्रोत हेतु, दिव्यंाग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास हेतु, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले हेतु, दिव्यांगों को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यंाग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु, दिव्यंाग के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए, सर्वश्रेष्ठ बेल प्रेस का,े सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट को तथा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडी़ उपरोक्त 12 श्रेणियांे में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।