कासगंज (सू0वि0)। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जनपद कासगंज की नगर निकायों में कार्यरत अधिशासी अधिकारियों के कार्यों में जनहित में कुछ परिवर्तन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी ए0के0श्रीवास्तव ने बताया कि अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत भरगैन कुलकमल सिंह से नगर पंचायत बिलराम का अतिरिक्त प्रभार हटाते हुये अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सिढ़पुरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सहावर प्रमोद कुमार वैश्य को अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बिलराम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अमांपुर का अतिरिक्त प्रभार उपजिलाधिकारी सहावर को अपने वर्तमान कार्यों के साथ साथ सौंपा गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।