कासगंज : नमो नमो मोर्चा भारत के जनपद कासगंज में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी और प्रदेश संगठन मंत्री जितेन्द्र राजपूत के आदेशानुसार जिला कासगंज की टीम द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री की अध्यक्षता में स्थान अमापुर बस अड्डा के पास सहावर गेट कासगंज पर होली समारोह का आयोजन किया। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और जिले में टीम का विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष सहित पूरी टीम द्वारा सदस्यता अभियान बहुत जल्द चलाने का प्रदेश संगठन मंत्री को भरोसा दिलाया गया।
प्रदेश सगठन मंत्री जितेन्द्र राजपूत ने जिला कासगंज की टीम को नमो नमो मोर्चा भारत के बारे में और उसके उद्देश्य के बारे में बताया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद कुशवाह, जिला प्रभारी सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू यादव, जिला युवा अध्यक्ष रवेन्द्र कुमार, जिला सह मंत्री अनूप पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य लवकेश, जिला युवा सह मंत्री ओमकार, रमाकांत उपाध्याय, रामनाथ, गीतम, विकास, अंकुर, हिमांशु, अंकित, रुद्रांश, तेजस, कर्तव्य, वरुण, हिमांशी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *