*पटियाली।* उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तथा जिला नेतृत्व के निर्देशन में जनपद के प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संगठन के पदाधिकारियों तथा शिक्षकों ने उपस्थित होकर नई पेंशन योजना में जबरन कटौती करने,नवीन पेंशन योजना जबरदस्ती थोपने तथा नई पेंशन योजना में कटौती न होने पर वेतन बाधित करने के आदेश के खिलाफ एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन ब्लाक संसाधन केंद्र पटियाली पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मलिखान सिंह के नेतृत्व में किया गया तथा खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशिकांत जी को विरोध का ज्ञापन सौंपा गया जानकारी देते हुए श्री अरविंद यादव ने बताया कि नई पेंशन योजना शिक्षकों के हित में नहीं है सरकार को जल्द से जल्द नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन बहाल कर लेनी चाहिए

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से श्री मलिखान सिंह,प्रदीप यादव,डॉ0 अमित द्विवेदी,वीरेन्द्र गौतम,अजयपाल सिंह,पंकज दुबे,रामेश्वर दयाल,सत्य प्रकाश पाल,अतीक अहमद,राजेश कुमार,महिपाल,रामसेवक,अभिषेक पांडे,यशवीर सिंह, राजपाल सिंह,बृजेश कुमार,देवेंद्र कुमार,जावेद अहमद,रतन प्रकाश,मुकेश कुमार,उदयवीर सिंह सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।
